फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हिसार-लुधियाना रूट की ट्रेन 15 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक रहेंगी रद्द

Wed, 13 Nov 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। 
विज्ञापन
जाखल। जाखल जंक्शन से हिसार व लुधियाना की तरफ आवागमन करने वाली पैसेंजर ट्रेन को रेलवे प्रशासन द्वारा 15 नवंबर से रद्द किया जा रहा है। ये ट्रेन 31 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। इसके बाद इन ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू होगा।
विज्ञापन

दरअसल, लुधियाना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे स्टेशन पर 15 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक कुल 47 दिन तक कार्य चलेगा। यही कारण है कि रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त प्लेटफॉर्म को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इससे इन दो प्लेटफॉर्म पर किसी भी ट्रेन की आवाजाही नहीं होगी। इन प्लेटफार्म से चलने वाली 14 ट्रेन को रद्द किया गया है। हालांकि, रेलवे यातायात के प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेन रहेंगी रद्द
मंडल अधिकारियों द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार 14 ट्रेन को 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक की अवधि के लिए रद्द किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी सूची भी जारी कर दी गई है। इसमें से ट्रेन संख्या 04743/44 हिसार लुधियाना, 04509/10 जाखल लुधियाना, 04579/04504 अंबाला लुधियाना, 04745 चूरू लुधियाना और 04746 लुधियाना हिसार शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ने पर और ट्रेनों को भी रद्द किया जा सकता है, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो। इसके साथ कई अन्य सुपरफास्ट ट्रेन भी हैं, जिन्हें समय के अनुसार रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें