फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर टूट रहे यातायात नियम, आठ माह में 31500 चालान

विज्ञापन
फतेहाबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान काटती हुई ट्रैफिक पुलिस। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे। खुद की सुरक्षा से जुड़े नियम हेलमेट और सीट बेल्ट का भी प्रयोग नहीं किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस जिले में पिछले आठ माह में 31598 चालान काट चुकी है और इन पर 1 करोड़ 92 लाख 45 हजार रुपये जुर्माना भी किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके वाहन चालक नहीं सुधर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यातायात नियम तोड़ने पर जिले में रोजाना 130 चालान काटे जा रहे हैं। रिपोर्ट के इस साल मुताबिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर करीब सात हजार चालान काटे जा चुके हैं। ये ही नहीं सीट बेल्ट न लगाने पर 2463 और हेलमेट का न लगाने पर 1160 चालान काटे जा चुके हैं। वहीं सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी कम नहीं हो रही है। नियम के अनुसार गाड़ी की स्पीड न रखकर ओवर स्पीड दौड़ाई जा रही है। इन आठ माह में ओवर स्पीड वाहन चलाने पर 1049 चालान काटे जा चुके हैं।
मां-बाप थमा रहे बच्चों को वाहन
ट्रैफिक पुलिस ने अंडर एज के 56 चालान काटे हैं। सख्ती के बावजूद मां-बाप नाबालिग को वाहन थमा रहे है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अंडर एज पर 15 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन

जनवरी से अगस्त तक काटे गए चालान
नियम तोड़ा चालान काटे
सीट बेल्ट 2463
हेलमेट 1160
ओवरस्पीड 1049
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 6913
बिना नंबर प्लेट 482
आरसी 366
ड्राइविंग लाइसेंस 553
अंडर एज 56
नियम तोड़ा तो ये है जुर्माना
नियम जुर्माना (रुपये में)
अंडर एज 15000
लाइसेंस न होने पर 5000
हेलमेट न लगाने पर 1000
सीट बेल्ट न लगाने पर 1000
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट 500
आरसी न होने पर 5000
बिना नंबर प्लेट 5000
ओवर स्पीड 2000
मोबाइल फोन का प्रयोग 5000
शराब पीकर वाहन चलाना 10000
कोट
वाहन चालकों को समय-समय पर जागरूक किया जाता है कि वह नियमों का पालन करें। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरते हुए चालान भी काट रही है।
विज्ञापन

-अनूप सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी

फतेहाबाद में बिना हेल्मेट मोटरसाइकिल सवार।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें