फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैफिक पुलिस ने की सख्ती, 12 स्कूल बसों के काटे चालान

विज्ञापन
फतेहाबाद में वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस।
विज्ञापन
फतेहाबाद। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुई स्कूल बस घटना के बाद प्रशासन द्वारा सख्ती की गई और 10 दिन का समय भी दिया गया लेकिन बावजूद इसके कई निजी स्कूल संचालक मानक पूरे नहीं कर रहे है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह स्कूल बसों की चेकिंग की गई, इस दौरान 12 बसों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

स्कूल बसों की चेकिंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा तीन टीमों को गठन किया गया। टीमों ने फतेहाबाद, रतिया और टोहाना में स्कूल बसों की चेकिंग की। फतेहाबाद में ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर हेतराम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन स्कूल बसों के चालान काटे गए। इसके अलावा टोहाना में पांच और रतिया में चार स्कूल बसों के चालान काटे गए। सब इंस्पेक्टर हेतराम ने बताया कि चेकिंग के दौरान बसों की दस्तावेज तो पूरे मिल रहे है लेकिन कई स्कूल बसों में तय सीमा से ज्यादा विद्यार्थी बिठाए जा रहे है। इसके अलावा स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे बंद मिल रहे है और कई में चालक-परिचालक वर्दी में नहीं मिल रहे है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें