रतिया। क्षेत्र के गांव बाह्मणवाला में 35 वर्षीय प्रवासी मजदूर राजू की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने गांव के जमींदार भूपेंद्र सिंह के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव ग्रामीणों को सौंप दिया गया।
बाह्मणवाला चौकी प्रभारी हंसराज ने बताया कि पिछले कुछ समय से मंदबुद्धि प्रवासी मजदूर राजू अकेला ही गांव में जमींदारों के घरों में काम करके अपना जीवन बसर कर रहा था। सोमवार रात्रि को प्रवासी मजदूर द्वारा गलती से जहरीला पदार्थ निगल जाने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक राजू के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं होने पर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखा गया। इसके बाद जमीदार भूपेंद्र के बयानों के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। संवाद