फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बुलेट के साइलेंसर उतरवाए, आठ के किए चालान

विज्ञापन
अभियान के दौरान बुलेट बाइकसवारों के चालान काटते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कुलां/टोहाना। जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर रामधन के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने कुलां एवं टोहाना में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे चलाने वाले युवकों की धरपकड़ की गई। टीम ने कुल एक दर्जन के करीब बुलेट मोटरसाइकिलों के पटाखे वाले साइलेंसर उतरवाकर जब्त कर लिए और चेतावनी दी। इस दौरान कुछ युवकों को कान पकड़कर माफी भी मांगी। इसके बाद यातायात प्रभारी ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके अलावा हेलमेट व अन्य कमियां पाई जाने पर कुल 8 वाहन चालकों के चालान भी किए गए। अभियान में यातायात टीम में इंस्पेक्टर रामधन के अलावा सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, कांस्टेबल रणवीर सिंह व राजवीर सिंह के साथ साथ चौकी पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी रामधन सिंह ने बताया कि कुलां में बुलेट चालकों द्वारा पिछले कई दिनों से बुलेट से बार बार पटाखे बजाकर लोगों को परेशान किया जा रहा था। इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। जिसके बाद यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को कुलां में नाकेबंदी कर बुलेट बाइकों की चेकिंग की गईं। उधर, टोहाना में भी शहर के वाल्मीकि चौक पर अनेक बुलेट मोटरसाइकिल चालकों को रोक लिया। इस दौरान मोटरसाइकिलों को चलाकर देखा कि पटाखे मिलने पर मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतारकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें