फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनएच-9 पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, भारी वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

Sun, 22 Feb 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर रविवार को विशेष अभियान शुरू किया है। एसपी सिद्धांत जैन का कहना है कि एनएच-9 पर भारी वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाकर और चालकों को जागरूक कर दुर्घटनाएं रोकने की पहल की जा रही है।
विज्ञापन

थाना ट्रैफिक फतेहाबाद प्रभारी उपनिरीक्षक जय सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे-9 पर करनाेली मोड़ के आसपास ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य भारी वाहनों में लगातार रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। रात्रि के समय सड़क पर चल रहे वाहनों की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि पीछे से आने वाले वाहन चालक समय रहते सतर्क हो सकें।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान वाहन चालकों को अपने निर्धारित लेन में चलने, तेज गति से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें और वाहनों में रिफ्लेक्टर की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें