फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बस स्टैंड चौकी का 9 माह से प्रस्ताव तैयार नहीं कर पाई ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर थाना हुडा सेक्टर में शिफ्ट हो गया और बस स्टैंड के पास बनी पुलिस चौकी को करीब 9 माह पहले थाना रोड पर बने पुराने थाना में शुरू कर दिया गया। ट्रैफिक थाना को शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बस स्टैंड के पास चौकी दे दी गई। ट्रैफिक थाना पुलिस ने चौकी पर ट्रैफिक यातायात भी लिखवा दिया गया लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया। करीब 9 माह से चौकी पर ताला लटका हुआ है और बाहर पार्किंग बन चुकी है। सिटी ट्रैफिक चौकी बनाने के लिए प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के पास यहां तैनाती के लिए कर्मचारी ही नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों की मानें तो चौकी शुरू करने के लिए मुख्यालय अनुमति देता है और कर्मचारियों की नियुक्ति होती है। चौकी के लिए कम से कम 35 कर्मचारियों की जरूरत है। हालांकि ट्रैफिक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चौकी को जल्द शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि बस स्टैंड के पास बनी चौकी पर तीन कक्ष बने हैं। बस स्टैंड चौकी पहले अच्छे ढंग से चल रही थी, लेकिन यहां से शिफ्ट होने के बाद ट्रैफिक पुलिस को दी गई। लेकिन ट्रैफिक पुलिस इसे संभाल नहीं पाया। हालात ये हो चुके हैं कि यात्रियों ने चौकी को पार्किंग स्थल बना दिया है। यहां पर रोजाना 30 से 40 वाहन खड़े रहते हैं। संवाद
विज्ञापन


92 हजार शहर की जनसंख्या लेकिन नहीं है ट्रैफिक चौकी
शहर की जनसंख्या 92 हजार से ज्यादा हो चुकी है। लेकिन जिला मुख्यालय में शहर के अंदर ट्रैफिक पुलिस चौकी नहीं है। हालांकि लालबत्ती को कंट्रोल करने के लिए अस्थायी कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कोई व्यवस्था नहीं है।

चौकी शुरू हो तो सुधरेंगे हालातबस स्टैंड के पास अगर चौकी शुरू होती है तो ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी। बसों आगमन के कारण यहां पर जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा शरारती तत्वों में चौकी शुरू होने भय का माहौल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चौकी को जल्द शुरू किया जाएगा। मैं अभी नया आया हूं। सिटी ट्रैफिक चौकी के प्रपोजल की जानकारी नहीं है।
-कुलदीप सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी
कोट
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसको लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-जयपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें