फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल

Thu, 18 Apr 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सिरसा रोड पर सड़क हादसे में घायल युवक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सिरसा रोड पर बुधवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा महिला और उसके बेटे को मामूली चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल गांव दनौदा निवासी विनोद और उसके भांजा 6 वर्षीय वंश को प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक महिला प्रियंका ने बताया कि भाई विनोद के साथ सिरसा की तरफ जा रहे थे। जब सिरसा रोड पर पहुंचे तो इंदोरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे भांजा वंश और भाई विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें