अनाज मंडी में फसल खरीद का निरीक्षण करते हुए सुभाष बराला व अन्य।
टोहाना। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्केट सचिव अमित रोहिल्ला ने बराला को स्थिति के बारे में अवगत करवाया। सुभाष बराला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेहूं खरीद प्रणाली में कोई समस्या न आए क्योंकि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। इस दौरान बराला ने कहा कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार किसानों के हित में है। बराला ने कहा कि वर्तमान की सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं, जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। सरकार द्वारा किसानों के लिए फसल बीमा योजना, भावांतर भरपाई योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई गई हैं।