टोहाना। शहर पुलिस ने सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक बिहार के भागलपुर जिले के गोसाई दासपुर निवासी गौतम कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। थाना शहर प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि शिकायतकर्ता मेजर सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि 12 सितंबर को वह अपनी पत्नी प्रीति कौर (44 वर्ष) के साथ हरा चारा लेकर लौट रहे थे। काई नर्सरी के पास लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली ने प्रीति कौर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ने वाहन नहीं रोका और महिला के ऊपर से ट्रैक्टर गुजर गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद