फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व को लेनी होगी जिम्मेदारी : सैलजा

Fri, 10 Mar 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करती कुमारी सैलजा
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन का विस्तार होगा। कई बार संगठन विस्तार के लिए पार्टी के अंदरूनी कारण होते हैं, लेकिन अब मुझे विश्वास है कि पार्टी संगठन का विस्तार किया जाएगा। वह शुक्रवार को फतेहाबाद के निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
विज्ञापन

संगठन विस्तार में खामियों पर उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मुझसे भी कुछ गलतियां हुई होंगी, लेकिन इस मामले में शीर्ष नेतृत्व को भी अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर मैं जिम्मेदार हूं तो मैं भी इससे पीछे नहीं हट सकती। केवल चुनाव के समय संगठन की जरूरत नहीं होती, हमेशा ही जरूरत रहती है। चुनाव में संगठन न हो तो ज्यादा अभाव महसूस होता है। वह अपने स्तर पर बार-बार पार्टी लेवल पर कह चुकी हैं, लेकिन अब जल्द ही संगठन का चयन हो जाएगा। सैलजा ने अडानी मामले पर कहा कि इससे देश की विश्व स्तर पर किरकिरी हुई है। सरकार इसकी निष्पक्ष जांच करवाने के बजाय बचाव कर रही है। कांग्रेस इस मुद्दे पर निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है और पूछ रही है कि अडानी से आखिर सरकार का क्या रिश्ता है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के चुने हुए सरपंचों के साथ अन्याय कर रही है। अगर कांग्रेस की सरकार आई तो ई-टेंडरिंग का हल निकाला जाएगा। लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष की अच्छी भूमिका निभाई है और अब कांग्रेस देश व प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश की जनता ने सम्मान दिया है।
अब कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी चलाया है। भाजपा पार्टी आरएसएस की विचारधारा पर चल रही है, अब समय आ गया है कि उससे हम देश को निजात दिलवाएं। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है, हम सभी साथ हैं। कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन नीति को लागू किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, अरविंद शर्मा, कृष्णा पूनिया सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें