फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में बनेंगे तीन जगहों पर बनेंगे शौचालय

Thu, 06 Nov 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शौचालयों की जगह को लेकर निरीक्षण करते हुए सीएमओ संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में लोक निर्माण विभाग तीन जगहों पर नए शौचालयों का निर्माण करेगा। विभाग की तरफ से इसको लेकर पहले ही अनुमति आ गई थी। वीरवार को सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने टीम के साथ जगह को लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. गुंजन बंसल, लोक निर्माण विभाग के जेई जसवंत और सुपरवाइजर गोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बुधराम ने कहा कि एक शौचालय कॉम्पलेक्स का निर्माण जच्चा-बच्चा ओपीडी ब्लॉक के दाईं और दूसरे का बाई और किया जाए। इसके अलावा एक कॉम्पलेक्स का निर्माण मुख्य गेट के पास किया जाएगा। इसमें महिला शौचालय भी शामिल होंगे। फिलहाल स्थिति ये है कि अस्पताल के अंदर शौचालय बने है लेकिन बाहर अलग से कोई व्यवस्था नहीं है।

-

आपातकाल विभाग का काम फिर बीच में छोड़ा

लोक निर्माण विभाग ने आपातकाल विभाग का काम फिर से बीच में छोड़ दिया है। सिविल वर्क होने के बाद इलेक्ट्रीशियन विंग ने काम पूरा करना था, सीएम कार्यक्रम के दौरान काम शुरू किया गया लेकिन फिर बंद कर दिया गया। हालात ये है कि आपातकालीन विभाग ब्लड बैंक के डोनर कक्ष में चल रहा है। यहां पर टीबी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


-

आपातकाल विभाग के रुके काम को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। शुक्रवार को काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। उम्मीद है जल्द काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


-डॉ. बुधराम, सीएमओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें