फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरेपन से बचने के लिए रूबेला टीकाकरण जरूर करवाएं : डॉ. गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। नागरिक अस्पताल परिसर में 18 सितंबर से बधिर व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी ईएनटी डॉ. रितु गुप्ता ने दी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बताया कि 18 सितंबर से 25 सितंबर तक लोगों को जागरूक किया जाएगा व जांच की जाएगी। बहरापन किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है। जिसके अनेक कारण हो सकते हैं।
विज्ञापन

कान मैल होना, कान में चोट लगना, बहरेपन का कारण बनने वाली दवाएं, रूबेला या कोई अन्य संक्रमण, अधिक शोरगुल व वृद्धावस्था हो सकती है। डॉ. रितु ने बताया कि बहरेपन से बचाव के लिए नियमित रूप से कान की जांच करवानी चाहिए। संगीत समारोह व अन्य कार्यक्रमों में इयरप्लग का उपयोग करें, किशोरी बालिकाओं का रूबेला टीकाकरण, कान के अंदर कुछ भी न डालें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें