फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में अब तक 28,643 टन हुई सरसों की आवक, दो दिन और होगी सरकारी खरीद

Tue, 30 Apr 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में अब सरसों की आवक कम होने लगी है। वैसे भी सरकारी खरीद के 2 दिन और बचे हैं। इस बार सरसों की सरकारी खरीद के लिए सरकार ने 26 मार्च से लेकर एक मई तक का समय रखा है। जिले में अब तक सरसों की कुल खरीद 28,643 टन की हुई है। जिसमें से अब तक 90 फीसदी सरसों की उठान हो चुकी है। हालांकि अभी मंडियों में सरसों की काफी कम मात्रा में आवक हो रही है।
विज्ञापन


जिले में 60 प्रतिशत गेहूं की हुई उठान,
जिले की सभी अनाज मंडियाें और खरीद केंद्रों पर गेहूं की उठान में तेजी लाई गई है। जिससे जिले में अब तक 60.70 फीसदी गेहूं की उठान की जा चुकी है। जिले में अभी तक कुल 3,21,135 मीट्रिक टन गेहूं की फसल की उठान हो चुकी है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि जिले में अब तक 5,29,040.82 मीट्रिक टन गेहूं की फसल की खरीद हुई है। जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 57,572 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2,67,147 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 1,83,234 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 21,087.82 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। वहीं जिले में अभी तक 3,21,135 मीट्रिक टन गेहूं की फसल की उठान हो चुकी है। जो कि कुल खरीद का 60.70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक फूड सप्लाई द्वारा 37024.2 मीट्रिक टन, हैफेड ने 147913 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 121012 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 15185.9 मीट्रिक टन गेहूं की फसल की उठान की है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 32,129 किसानों की गेहूं की फसल खरीदी जा चुकी है जिसकी एवज में विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 669.55 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

पर्याप्त श्रमिक नहीं होने से गाड़ियां नहीं हो पा रही खाली
खरीद एजेंसियों के पास गाड़ियां खाली करने के लिए के लिए पर्याप्त मात्रा में मजदूर नहीं हैं। जिसके कारण गाड़ियां खाली हाेने में समय लग रहा है। गांव ढिंगसरा में स्थित गोदाम के बाहर गेहूं से भरी 20 गाड़ियां अनलोडिंग के इंतजार में थी। इस दौरान गाड़ी खाली होने के इंतजार में खड़े ट्रक चालक गगनदीप, लक्ष्मण सिंह, हरदीप और जग्गा आदि ने बताया कि गोदाम में अनलाेडिंग के लिए केवल तीन ही प्वाइंट खुले हैं। जिसके कारण गाड़ियां खाली होने में दो-दो दिनों का समय लग जाता है। वहीं ट्रक चालक बीरबल ने बताया कि वह रविवार शाम को 6 बजे ढिंगसरा में स्थित गोदाम के बाहर पहुंचा था, मगर अब सोमवार को दोपहर के 3 बजे का समय का हो चुका है और अभी भी उसकी गाड़ी से पहले 4 गाड़ियां और खाली होनी हैं। इस कारण औसतन दो दिनों में एक ही चक्कर लग पाता है।
विज्ञापन



गेहूं की उठान में तेजी लाई गई है ताकि मंडी में जगह हो सके। वहीं अभी सरसों की खरीद में दो दिनों का समय शेष है। इस दौरान अगर कोई किसान सरसों की फसल को बेचना चाहता है तो उसके पास दो दिनों का समय है। सरसों का सरकारी खरीद एक मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

-यशपाल मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें