फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग की अस्पताल में हुई धुनाई

Sun, 28 Sep 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में मरीज के परिजनों से ठगी करने वाले एक युवक की लोगों ने धुनाई कर डाली। पुलिस ने आरोपी से ठगी की गई राशि बरामद कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने एक और व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह महंत के भेष में एक युवक आया और वह लोगों से शनि महाराज के नाम पर पैसे मांगने लगा। इस दौरान बीरांदी निवासी बिन्द्र ने उसकी बाल्टी में दो रुपये का सिक्का डाल दिया।

इस दौरान युवक ने बिन्द्र के पर्स में पैसे देख लिए और उसका मन डोल गया। उसने बिन्द्र को पैसे निकालने के लिए कहा और उसे बातों में फंसाकर 7 सौ रुपये ले लिए और मुट्ठी में दबाकर डबल करने की बात करने लगा। थोड़ी देर के बाद उसने पैसे वापिस नहीं दिए तो लोगों ने उसकी पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


जिसके बाद भी उसने पैसे वापिस नहीं दिए तो लोगों ने अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज साधूराम ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की और उसकी जेब की छानबीन की तो उसकी जेब में से 7 सौ रुपये, मोटरसाइकिल की चाबी तथा एक मोबाइल निकला।

जिसके बाद अस्पताल चौकी इंचार्ज ने ठग को बस स्टैंड चौकी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी उससे से पूछताछ कर रहे थे कि इसी दौरान एक और युवक बाल्टी लेकर अस्पताल में आया तो लोगों ने उसे भी पुलिस के सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें