फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर मजदूर से मोबाइल व नकदी छीनी

Fri, 21 Feb 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते प्रवासी मजदूर से लूट के आरोपी।
विज्ञापन
रतिया। बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर राइस मिल में मजदूरी करने वाले प्रवासी मजदूर का मोबाइल फोन और दो हजार की नकदी छीन ली।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पंजाब का क्षेत्र की तरफ भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है
बिहार के जिला सहरसा निवासी मुकेश ठाकुर गांव ढाणी बबनपुर और गांव लांबा के बीच में करतार राइस मिल में मजदूरी करता है। मुकेश शुक्रवार को बबनपुर बिजली घर के सामने से पैदल मिल की तरफ जा रहा था कि रास्ते में बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन युवक मिले। उन्होंने अपने चेहरे पर रुमाल बांधा था। उन्होंने मुकेश को पिस्तौल दिखाकर उसका मोबाइल फोन और हजारों रुपये की नकदी छीन ली।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी पंजाब के गांव कुलरिया की तरफ भाग गए। बाद में मुकेश ने मिल में जाकर अपने मजदूर साथियों को जानकारी दी। उन सभी ने मिलकर गांव के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो आरोपी पंजाब की तरफ भागते दिखाई दिए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटना की जांच की जा रही है। मजदूर मुकेश की शिकायत पर तीनों अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें