फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर गैस एजेंसी के सप्लायर से तीन युवक छीन ले गए 29 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बादलगढ़ में बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश युवक इंडेन गैस एजेंसी जाखल के सप्लायर पर लोहे का तेजधार हथियार लगाकर हजारों रुपये की नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही महमड़ा पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रगट सिंह मौका स्थल पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी सुभाष चंद्र व सदर थाना प्रभारी हरफूल सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने पंजाब सीमा के समीप नाकाबंदी कर दी है, वहीं पड़ोसी राज्य पंजाब की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जाखल की इंडेन एजेंसी में काम करने वाले सप्लायर जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार को क्षेत्र के गांव चांदपुरा, नवां गांव व बादलगढ़ आदि में गैस सिलिंडरों की सप्लाई करने के लिए आया था। शाम को जब गांव बादलगढ़ से सप्लाई कर अपने शहर जा रहा था तो गांव की गली के बाहर ही बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने लोहे का तेजधार हथियार (कापा) निकाल लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि संबंधित युवकों के मुंह ढके हुए थे और पल्सर मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया हुआ था। युवकों ने जब उससे बैग छीना तो उसमें से एक का मुंह जरूर नजर आया, लेकिन वह जल्दी ही बैग छीनकर पंजाब क्षेत्र की तरफ फरार हो गए। सप्लायर ने बताया कि बैग में करीब 29 हजार 130 रुपये के अलावा उसका मोबाइल व अन्य दस्तावेज भी थे। डीएसपी ने पंजाब सीमा क्षेत्र का भी दौरा किया और संबंधित अज्ञात युवकों की धरपकड़ को लेकर पंजाब की सभी सीमाओं को सील कर दिया और इसके साथ लगते पंजाब क्षेत्र के थानों व जाखल क्षेत्र के थाने में भी सूचना दे दी। पुलिस ने इस मामले को लेकर सप्लायर की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी हरफूल सिंह ने बताया कि गांव बादलगढ़ के समीप नकदी छीनने की सूचना मिली थी। घटना को अंजाम देने वाले युवक पंजाब क्षेत्र की तरफ फरार हुए हैं और उनको पकड़ने के लिए जहां मोबाइल लोकेशन का सहयोग लिया जा रहा है, वहीं सभी सीमाओं को सील कर पंजाब पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें