फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी मामले में तीन युवक गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिल। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वाहन चोरी मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने गश्त के दौरान गांव गोरखपुर से चोरी की बाइक समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी मामले मे पकड़े गए युवकों की पहचान रामेश्वर उर्फ सोनू व विकास निवासी गोरखपुर तथा वीरु जलन्द्रा उर्फ दीपू निवासी नहला के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी रामेश्वर उर्फ सोनू से चोरी की दो बाइक उसके घर से बरामद की है।
विज्ञापन

आरोपी रामेश्वर उर्फ सोनू ने एक बाइक सरकारी अस्पताल हिसार व दूसरी बाइक सरकारी अस्पताल फतेहाबाद से चोरी की थी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज एएसआई रिछपाल ने बताया कि पुलिस टीम गांव गोरखपुर के पास गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस टीम ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को शक के आधार पर काबू कर उसने पूछताछ की तो उनके पास बाइक चोरी की निकली। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि यह बाइक लघु सचिवालय फतेहाबाद से चोरी की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें