फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में किला मोहल्ला से हुई 70 हजार लूट मामले में तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के किला मोहल्ला में वीरवार को स्कूटी सवार युवक से नकाबपोश युवकों द्वारा 70 हजार रुपये की नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को बाइक सहित काबू कर लिया है। इस घटनाक्रम का षड्यंत्र रचने वाले विजय उर्फ हैप्पी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे नकदी बरामद करेगी। वहीं, अन्य चोरियों की वारदातों के संदर्भ में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को तीन नकाबपोश युवकों ने किला मोहल्ला में डाबरा किरानर स्टोर के मालिक निखिल डाबरा से 70 हजार रुपये की नकदी छीन ली थी। वह नकदी लेकर बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। सूचना देने के बाद पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और नकाबपोश युवकों की तलाश में जुटी रही। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने जब इस मामले की गहनता से जांच की तो इस लूटपाट का पर्दाफाश हो गया। इस मामले में लूट का षडयंत्र रचने वाला डाबरा करियाना स्टोर का सेल्समैन हैपी ही निकला, जिसने इस लूट के लिए अपने साथियों के साथ प्लान बनाया था।

दुकान के सेल्समैन हैप्पी ने ही रची थी लूट की साजिश
70 हजार रुपये की लूट के मामले में दुकान के सेल्समैन गांव अकांवाली निवासी हैप्पी उर्फ विजय ने ही अपने मालिक से ही लूट की साजिश रची थी। उसने ही अपने साथियों को सूचना दी। इस पर चार युवक बाइक पर सवार होकर टोहाना आए, जिसमें एक युवक को चंडीगढ़ रोड पर छोड़ आए थे जबकि तीन नकाबपोश युवक सेल्समैन हैप्पी उर्फ विजय द्वारा बताई गई गली में खडे़ थे। इस दौरान हैप्पी उर्फ विजय जब स्कूटी पर बैठकर अपने मालिक निखिल के साथ बैंक में 70 हजार रुपये जमा करवाने के लिए रवाना हुए तो पास ही गली में उन्होंने स्कूटी रोककर पीछे बैठे मालिक के साथ हाथापाई करते हुए उससे नकदी का लिफाफा छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


ऐसे पकड़ में आया सेल्समैन
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने स्कूटी चलाने वाले दुकान के सेल्समैन से गहनता से पूछताछ की तो वह अपनी ही बातों में फंस गया। बाद में उसने पुलिस के समक्ष सारा राज खोल दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हैप्पी की निशानदेही पर गांव जमालपुर शेखां निवासी संदीप उर्फ कमलदीप तथा समीर उर्फ सेम को गांव अकांवाली से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस इनके दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
कोट
70 हजार रुपये की लूट के मामले में साढ़े पांच घंटे में ही अपराधियों को काबू कर लिया था। मामले में दो अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दुकान के सेल्समैन हैप्पी उर्फ विजय को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उसके दो अन्य साथियों के बारे में पता किया जाएगा। लूटी गई राशि भी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन


-शादीराम, प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें