रतिया। शहर के अलीकां रोड के लाली मोड पर शेड बनाते समय उसके ऊपर से गुजर बिजली के तारों के छू जाने से 3 मजदूर करंट की चपेट में आ गए। घायल मजदूरों को आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में पहुचाया। जहां एक मजदूर की हालत को गंभीर समझते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन गांव हमजापुर के दलजीत व अजय कुमार ने बताया कि उनके साथ एक अन्य मजदूर अजय शहर के अलीकां रोड लाली मोड़ पर एक घर में शेड बना रहे थे। उन्होंने बताया कि शाम को शेड के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तारों का करंट मजदूर अजय को छू गया। इससे शेड में भी करंट आ गया, जिसके चलते वह भी चपेट में आ गए और घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में पहुचाया। वहां अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। दलजीत व अजय कुमार का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।