फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेल लोक अदालत में तीन बंदियों को किया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्रीय जेल द्वितीय में जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समप्रीत कौर ने की। इस दौरान विभिन्न अदालतों में लंबित चार मामले रखे गए, जिनमें से तीन का निपटारा किया गया। इन चार मामलों में 3 बंदियों को सजा मुक्त किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। सीजेएम ने विचाराधीन महिला कैदियों के बारे में जेल प्रशासन से पूछताछ की। इसके अलावा जेल परिसर का भी निरीक्षण किया और साफ सुथरा पाया गया। उन्होंने विचाराधीन महिला कैदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस के संबंध में कोई मौखिक शिकायत नहीं दी। कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया गया कि यदि उनके पास अपने केस को डिफेंस करने के लिए वकील नहीं है, तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मुफ्त वकील ले सकते हैं। सीजेएम समप्रीत कौर ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01667-231174 व टोल फ्री नंबर 1800-180-2057 पर सुबह 9.30 बजे से 5 बजे तक किसी भी कार्य दिवस को फोन द्वारा हर प्रकार की कानूनी सहायता व जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें