फतेहाबाद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। दोनों हादसों में कार चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाकर बाइक को टक्कर मारने के आरोप हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले हादसे में गांव अहरवां निवासी सुनील कुमार 7 नवंबर की रात अपने दोस्त मनप्रीत के साथ बाइक पर फतेहाबाद आ रहा था। झाड़ साहब गुरुद्वारे के पास मसीतां वाली ढाणी के नजदीक सामने से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की दाहिनी टांग और हाथ तथा मनप्रीत की दाहिनी टांग और बाजू में फ्रैक्चर हो गया। दोनों का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
दूसरे हादसे में 8 नवंबर को खाराखेड़ी निवासी सोनू बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। भट्टू रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ब्रेजा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सोनू के सिर, गर्दन और कमर में चोटें आईं। आरोप है कि हादसे के बाद चालक मौके से भाग हो गया। सोनू का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।