फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार बनी तीन पंचायतें, तीनों में ही सर्वसम्मति से चुनी पंचायत

विज्ञापन
गांव लहराथेह में सर्वसम्मति से चुने गए पूरी ग्राम पंचायत के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पहली बार बनी तीन पंचायतों में ग्रामीणों ने भाईचारा सर्वोपरि रखा और सर्व सम्मति से सरपंच चुना लिया। सबसे पहले प्लाटा बाहमनवाला के ग्रामीणों ने पूरी पंचायत को सर्वसम्मति से चुना था। इसके बाद दो पंचायत मानकपुर और लहराथेह में ग्रामीणों ने भाईचारे को सर्वोपरि मानते हुए गांव में सरपंचों को सर्वसम्मति सेे चुन लिया। गांव लहराथेह के सभी पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए हैं। मानकपुर में वार्ड एक में कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरा। इसके अलावा पंचों के अन्य वार्डों में भी सर्वसम्मति बन गई है।
विज्ञापन

नकटा ग्राम पंचायत से अलग होकर स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनी मानकपुर में सरपंच पद के लिए सर्वसम्मति के लिए ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इस बैठक में 25 वर्षीय युवा अमृतपाल सिंह को ग्रामीणों ने गांव का सरपंच चुन लिया। इसके अलावा गांव के छह वार्डों में से वार्ड नंबर-एक से राजकुमार, वार्ड नंबर-दो से अमनदीप कौर, वार्ड नंबर-तीन ससे दलजीत सिंह, वार्ड नंबर-चार सेे गुरप्रीत कौर व वार्ड नंबर-छह से सेवक सिंह की पत्नी सर्वसम्मति से चुनी र्गइं। गांव के वार्ड नंबर-पांच से कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया, जिस कारण इस वार्ड का पद खाली रह गया है।
जाखल के गांव लहराथेह में भी पूरी ग्राम पंचायत पर सर्वसम्मति बन गई है। लहराथेह को इस बार शक्करपुरा ग्राम पंचायत से अलग करके स्वतंत्र ग्राम पंचायत का दर्जा मिला था। मात्र 517 वोटरों के इस गांव में सर्व सहमति से कमलजीत कौर को सरपंच चुन लिया गया है। गांव के सभी सातों वार्ड के पंचों पर भी सर्वसम्मति बनी है।
विज्ञापन

गांव के पंच पद के वार्ड नंबर-एक से सुखविंदर सिंह, वार्ड नंबर-दो से रिंपा रानी, वार्ड नंबर-तीन से हंसराज, वार्ड नंबर-चार से बलजीत कौर, वार्ड नंबर-पांच से रमेश कुमार, वार्ड नंबर-छह से पुष्पा रानी व वार्ड नंबर-सात से कुलदीप सिंह को पंच चुन लिया गया है।
गांव की नवनियुक्त सरपंच कमलजीत कौर ने बताया कि पहले शक्करपुरा गांव से जुड़ा हुआ था, जिसके कारण सभी ग्रांट इस गांव तक नहीं पहुंच पाती थी। इस बार ग्राम पंचायत को अलग दर्जा मिला है और गांव में सर्व सहमति बनी है। गांव में सबसे पहले जलनिकासी का प्रबंध किया जाएगा। वहीं कच्ची गलियों पर जल्द से जल्द पक्के निर्माण होंगे और सुरक्षा के संबंध में स्ट्रीट लाइटें व सीसीटीवी कैमरे आदि की भी व्यवस्था की जाएगी। स्कूल जो सिर्फ पांचवीं तक है उसको अपग्रेड करवाने का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें