फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीवर पर भी असर डालने लगा डेंगू, 11 वर्षीय लड़की समेत तीन नए पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। डेंगू अब पॉजिटिव मरीज के लीवर पर भी असर डालने लगा है। रोजाना ओपीडी में एक से दो केस ऐसे आ रहे हैं, जिनके लीवर में डेंगू के कारण संक्रमण हो गया है। चिकित्सकों के मुताबिक कई दिनों तक डेंगू रहने पर यह लीवर पर असर डालने लगता है। जिले में डेंगू के मिले 70 केसों में से 21 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं और तीन अभी दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू के बुधवार को तीन नए केस मिले हैं। फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती, सतीश कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय लड़की और सन्यास आश्रम रोड निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पीड़ित मिला है। जिले में अब तक 798 डेंगू आशंकित के सैंपल लिए गए थे, इनमें से 70 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फॉगिंग का जिम्मा नगर परिषद को दे रखा है। लेकिन मौजूदा हालात ये है कि नगर परिषद फॉगिंग को लेकर मनमर्जी कर रहा है। फॉगिंग का वार्ड स्तर पर शेड्यूल ही तैयार नहीं किया गया है। नगर परिषद के पास फॉगिंग की दो मशीनें है फिर भी कर्मचारी फॉगिंग को लेकर खानापूर्ति कर रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी फॉगिंग नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारी व कर्मचारी पंचायत चुनावों में व्यस्त हैं। इसलिए फॉगिंग करवाने की जहमत उठाने के लिए कोई नहीं है।
विज्ञापन

जिले में अब तक मिल चुके डेंगू केस
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 70
लारवा मिलने का सिलसिला जारी, 12 नई जगहों पर मिला
जिले में लारवा मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को 12 नई जगहों पर लारवा मिला है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 723118 जगहों पर अब तक सर्वे हो चुका हैं, इसमें 3124 जगहों पर लारवा मिला है। विभाग 3024 लोगों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी कर चुका है।
समय पर उपचार जरूरी
डेंगू गंभीर केसों में लीवर पर भी असर डाल रहा है। समय पर इसका उपचार जरूरी है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में डेंगू कंट्रोल में है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय काटता है, ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है।
-डॉ. मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
जहां केस मिल रहे हैं, वहां करवा रहे फॉगिंग
नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। जहां केस मिल रहे हैं, वहां पर फॉगिंग हो रही है। इसके अलावा बीच-बीच में वार्ड में भी फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

-ुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें