फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो युवतियों समेत डेंगू के तीन नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू के जिले में तीन नए केस मिले हैं। दो युवतियों समेत तीन लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। ओपीडी में जांच के दौरान 56 आशंकित केस आए थे। जिले में डेंगू के अब तक 60 केस मिल चुके हैं। डेंगू को लेकर विभाग 1286 सैंपलों की जांच कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को लैब में 56 सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान तीन पीड़ित केस मिले। गांव नागपुर निवासी निवासी युवती, रतिया चुंगी निवासी युवती और गांव धांगड़ निवासी युवक डेंगू पीड़ित मिला है। विभाग ने टीमें भेजकर सर्वे के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर परिषद और पंचायत को आसपास क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने वीरवार को 3164 जगहों पर सर्वे किया। सर्वे के दौरान 20 जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 2785 जगहों पर लारवा मिल चुका है। विभाग ने 2732 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी हो चुके हैं।

जिले में ये है डेंगू की स्थिति
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद शहर 13
टोहाना शहर 14
रतिया 1
भूना 2
जाखल 6
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 7
भूथनकलां 7

कोट
जिले में डेंगू के वीरवार को तीन नए मरीज मिले हैं। विभाग द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। लोगों से भी अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें