फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेल में लगी लोक अदालत, सात बंदियों को किया रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के मार्गदर्शन में हिसार स्थित केंद्रीय जेल-2 में जेल लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समप्रीत कौर ने की। इस दौरान विभिन्न अदालतों में लंबित आठ मामले रखे गए, जिनमें से सात का निपटारा किया गया। इन आठ मामलों में सात बंदियों को सजा मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सीजेएम समप्रीत कौर ने बताया कि जेल लोक अदालत हर महीने लगाई जाती है, जिसमें केसों का निपटारा मौके पर ही जिला कारागार में ही किया जाता है। उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण भी किया। सीजेएम ने विचाराधीन महिला कैदियों के बारे में जेल प्रशासन से पूछताछ की और उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीजेएम ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01667-231174 व टोल फ्री नंबर 1800-180-2057 पर सुबह 9.30 बजे से 5 तक किसी भी कार्य दिवस को फोन पर हर प्रकार की कानूनी सहायता व जानकारी दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें