जिले में कोरोना संक्रमण के रविवार को तीन नए केस मिले हैं और तीन ही स्वस्थ हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट 97.12 फीसदी तक पहुंच गया है। रविवार को संक्रमण दर 0.23 फीसदी रही है। जिले में अभी फिलहाल 36 कोरोना संक्रमित सक्रिय हैं। इसमें से 10 निजी अस्पतालों में दाखिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक रविवार को जिले में 731 कोरोना के सैंपल लिए गए। आरटीपीसीआर के 283 सैंपलों की अभी रिपोर्ट का इंतजार है। रविवार को भट्टू, भूना और फतेहाबाद में एक-एक कोरोना संक्रमित केस मिला है। जिले में अब तक 241681 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 17786 कोरोना संक्रमित मिले है। अभी फिलहाल 17273 स्वस्थ हो गए है। 477 कोरोना संक्रमित जान गवां चुके हैं।