फतेहाबाद में डेंगू लारवा मिलने के बाद मकान मालिक को नोटिस देते स्वास्थ्य कर्मी।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में डेंगू के तीन नए केस सामने आए हैं। जिले में 12 साल के बच्चा भी डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। वहीं डेंगू आशंकित 12 लाेगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को डेंगू के तीन केस सामने आए हैं। ग्रीन पार्क कॉलोनी फतेहाबाद में 12 साल का बच्चे को डेंगू मिला है। इसके अलावा गांव बड़ोपल में 36 साल के युवक व अंजलि कॉलोनी निवासी 40 साल की महिला डेंगू पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 12 डेंगू आशंकितों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 2734 घरों की जांच की है और 24 घरों में डेंगू का लारवा मिलने के बाद उनको नोटिस दिया गया है। जिले में अब तक डेंगू के 35 केस सामने आ चुके हैं।