फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल के बच्चे समेत तीन डेंगू पॉजिटिव मिले, जांच में 18 घरों में मिला लारवा

Mon, 21 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में पानी के सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा जिले में लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जिले में दो साल के बच्चे समेत तीन डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 36 तक पहुंच गया है। विभाग की टीमों की ओर से सोमवार को किए गए सर्वे के दौरान 18 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना के किला मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय महिला, भट्टूकलां निवासी दो वर्षीय बच्चा और रतिया के भानी खेड़ा निवासी 33 वर्षीय युवती डेंगू संक्रमित मिली है।
4338 घरों में किया गया सर्वे
डेंगू और मलेरिया पर कंट्रोल के लिए सोमवार को विभाग की टीमों ने 4338 जगहों पर सर्वे किया। इस दौरान 18 जगहों पर लारवा मिला है और लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक 2710 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन

पानी के लिए गए सैंपल
शहर फतेहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने नहरी पानी के भी सैंपल लिए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग ने भी मानसून के बाद पानी के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों की मानें तो मानसून में पानी की गुणवत्ता पर असर आता है।
मलेरिया के ये हैं लक्षण :
- सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार आना
- सिर में तेज दर्द होना, शरीर में दर्द होना
- बुखार उतरते समय शरीर का पसीना-पसीना होना
-
मलेरिया से बचाव के ये हैं उपाय :
- घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, गडढों को मिट्टी से भर दें।
- सप्ताह में एक बार कूलर, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों, टंकी, फ्रिज को सुखाकर ही पानी भरें।
- प्रत्येक रविवार को सूखा दिवस जरूर मनाएं।
- मच्छरदानी का प्रयोग करें।

डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- अचानक तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति कंट्रोल में है। विभाग की तरफ से लगातार डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें