फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कुत्तों ने 9 साल की मासूम बच्ची को नोंचा, लगे 50 टांके

Fri, 21 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
कुतों द्वारा नोंची गई बच्ची को देखते चिकित्सकों की टीम । - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
लाली में वीरवार की सुबह तीन आवारा कुत्तों ने एक 9 वर्षीय बच्ची को नोच डाला। गंभीर अवस्था में बच्ची को रतिया के सरकारी अस्पताल में लाया गया। उपचार में बच्ची के सिर व कमर पर करीब 50 टांके आएं हैं। इसके बाद उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव लाली में गेहूं की कटाई को लेकर प्रवासी मजदूर अशोक महतो अपने परिवार सहित गांव के पल्लु राम नामक जमींदार के खेत में काम करता है। और वह खेतों के सामने बनी ढाणी में रहता है। वीरवार की सुबह अशोक की बेटी 9 वर्षीय संगीता अपने पिता को खाना देने के लिए ढाणी के सामने खेत के ट्यूबवेल की ओर जा रही थी कि रास्ते में तीन आवारा कुत्तों ने उसे पर हमला कर दिया जब बुरी तरह से सिर व कमर से नोंच डाला बच्ची के परिजनों व आसपास खेतों में काम करें मजदूरों व उसके पिता ने जब बच्ची की चीख पुकार सुनी तो वह लोग तुरंत बच्ची की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे लोगों ने बच्ची को आवारा कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया और बच्ची को रतिया सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इस बारे में मुख्य चिकित्सक विजय जैन  से बात की गई तो उन्होंने बताया बच्ची की गंभीर अवस्था थी उसके सिर में कमर पर करीब 50 टांके के आए थे उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें