फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नौ वर्षीय बच्चे समेत तीन डेंगू पीड़ित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में अभी कम नहीं हुआ है। मंगलवार को जिले में तीन डेंगू पीड़ित मिले हैं। डेंगूके मरीजों की संख्या जिले में 143 हो गई है। अब तक 40 डेंगू मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। इसमें 14 मरीज सरकारी और 26 निजी अस्पताल में दाखिल हो चुके हैं। फिलहाल दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग 1075 डेंगू आशंकित मरीजों का सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में डेंगू जांच को लेकर 12 सैंपल लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट में गांव खजूरी निवासी 21 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर एक निवासी 9 वर्षीय बच्चा और गांव नूरकी अहली निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पीड़ित मिला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 2046 जगहों पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान पांच जगहों पर लारवा मिला है। अब तक 754171 जगहों पर सर्वे हो चुका है और 3261 जगह पर लारवा मिल चुका है।
बच्चे और युवा सबसे ज्यादा हुए डेंगू पीड़ित
डेंगू को लेकर पिछले साल की तुलना में फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। पिछले साल जिले में डेंगू के 938 मरीज मिले थे, अभी फिलहाल 143 मरीज मिल चुके है। अहम बात यह है कि इस साल सबसे ज्यादा बच्चे और युवा डेंगू पीड़ित मिले हैं।
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है, मंगलवार को तीन नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही है। सर्वे के दौरान जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें