फतेहाबाद के बाइपास पर क्षतिग्रसत कार संवाद
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर मंगलवार दोपहर मिनी बाईपास चौक पर स्कूटी सवार बच्चों को बचाने के चक्कर में तीन कारें आपस में टकरा गई। हादसे में स्कूटी और तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई है और बच्चे भी घायल हुए हैं।
घटना के बाद मिनी बाईपास चौक पर भीड़ लग गई और जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फतेहाबाद से भट़टू की तरफ कार जा रही थी चौक में अचानक स्कूटी सवार बच्चे आ गए। स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और दो अन्य कारों से भिड़ गई। इस दौरान स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।