फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेतों में छिपे डबल मर्डर के आरोपी जसविंद्र सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
जाखल में डबल मर्डर के आरोपियों को पकड़ने के बाद जानकारी देते थाना प्रभारी कुलदीप सिंह।
विज्ञापन
फतेहाबाद/जाखल। गांव चांदपुरा में अवैध संबंधों से आहत होकर अपनी पत्नी और जीजा की हत्या करने के आरोपी जसविंद्र सिंह और उसके दोनों साथियों को पुलिस ने वीरवार रात गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी गांव म्योंद खुर्द के खेतों में से हुई।
विज्ञापन


पत्नी और जीजा के गांव में आने की सूचना पाते ही जसविंद्र ने उनकी हत्या की साजिश रच ली थी। उसने अपने दोनों साथियों बिकर सिंह व परमिंदर सिंह को गांव के सरकारी स्कूल के पास की जगह पर छुपा दिया। खुद के घर से करीब 100 मीटर पहले ही दोनों दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी मूर्ति और जीजा जगसीर सिंह पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे दोनों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि रतिया क्षेत्र के गांव बबनपुर निवासी जगसीर सिंह के अपने साले जसविंद्र सिंह की पत्नी मूर्ति के साथ करीब पांच साल से अवैध संबंध थे। एक सप्ताह पहले दोनों घर से भाग गए थे। बुधवार रात को दोनों गांव चांदपुरा वापस आए तो उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक जगसीर सिंह के पिता मिट्ठू सिंह की शिकायत पर जसविंद्र व उसके दोनों साथियों सहित तीन पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन



कोट
अवैध संबंधों के चलते तीनों आरोपियों ने डबल मर्डर किया था। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। अब हत्या मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेकर उनसे और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, प्रभारी, जाखल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें