फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठरवा में तीन और कासिमपुर में 8 एकड़ गेहूं की फसल जली

Thu, 17 Apr 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल क्षेत्र के गांव कासिमपुर के खेतों में लगी आगस्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जाखल/समैन। गांव ठरवा के दो किसानों की तीन एकड़ खेत में खड़ी गेंहू की फसल में आग लग गई। इसके अलावा जाखल क्षेत्र के गांव कासिमपुर में 8 एकड़ गेहूं की फसल जली है। गांव ठरवा में फसल में आग लगने की घटना वीरवार सुबह सवा चार बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन

गांव ठरवा के सरपंच राजेश कुमार ने बताया कि ढाणी से बुआन रोड पर चंदड़ माइनर के पास खेतों में लगे ट्रांसफार्मर की तार में वीरवार सुबह सवा चार बजे शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। उन्होंने इसकी सूचना टोहाना अग्निशमन विभाग को दी। उसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी खेतों में पहुंच गए व अपने-अपने तरीके से आग पर काबू पाने की कोशिश की।
वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर थोड़ी ही देर टोहाना से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची व किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में गांव ठरवा के दो किसान ओमप्रकाश व श्याम सुंदर की 3 एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गईं। वहीं जाखल क्षेत्र के गांव कासिमपुर में बुधवार देर रात बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 8 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं आग से लगभग 150 एकड़ में गेहूं का भूसा भी जल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियों के माध्यम से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं खेतों में आग की सूचना होने पर किसान मौके पर पहुंचें। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग के विकराल रूप को देखते हुए दूसरे दमकल केंद्रों से भी गाडिय़ों को बुलाया गया। एक गाड़ी धारसूल दमकल केंद्र से, एक गाड़ी भूना से और तीन गाड़ियां टोहाना दमकल विभाग से पहुंची।
अग्निशमन विभाग की 6 गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 3 बजे तक आग पर काबू पाया। आग से गांव नडैल निवासी किसान चरणजीत सिंह की 3 एकड़ में गेहूं की खड़ी फसल, प्रगट सिंह की आधा एकड़ फसल और जसवीर सिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल व काकू सिंह की एक एकड़ में पकी फसल और गांव कासिमपुर निवासी किसान दीप सिंह की दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। इसके अलावा आग से गांव कासिमपुर और नडैल के किसानों की करीब 150 एकड़ भूमि में गेहूं का भूसा जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें