फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाबा पीपल नाथ डेरा चोरी मामले में ढाणी सांचला के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पुलिस गिरफत में चोरी के तीनों आरोपी। 
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस टीम ने गांव नांगली के बाबा पीपल नाथ मंदिर से हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों भूना के ढाणी सांचला निवासी शंकर, जय सिंह व रिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को टोहाना रेलवे स्टेशन के पास से काबू किया है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि थाना सदर क्षेत्र के शिकायतकर्ता ग्रामीण बलजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि 14 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने बाबा पीपल नाथ मंदिर से लगभग 5 किलो वजन का चांदी का छत्र चोरी कर लिया था। मामले में सीआईए ने थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी मंदिर में श्रद्धालु बनकर रेकी करने के लिए आते थे और इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें