फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो माह बाद भी हजारों किसानों को नहीं मिली मुआवजा राशि

Mon, 06 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बनगांव में बेमौसम बारिश से नष्ट हुई नरमा की फसल। लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। खरीफ सीजन में फसलों के नुकसान का मुआवजा घोषित होने के दो माह बाद भी जिले के हजारों किसानों के बैंक खातों में राशि नहीं पहुंची है। भुगतान का संदेश मोबाइल पर मिलने के बावजूद किसान अब भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सितंबर और अक्तूबर के दौरान चिंदड़, बनगांव, मानावाली, भूथनकलां, पीली मंदोरी, भट्टू कलां सहित 20 से अधिक गांवों में जलभराव से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। प्रभावित किसानों ने ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन भी किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 12 मई को फसलों के नुकसान की मुआवजा राशि जारी की थी। सरकार ने 72 घंटे के भीतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने का दावा किया था लेकिन यह जिले के अनेक किसानों के मामले में पूरा नहीं हो सका।
किसानों का कहना है कि उनके मोबाइल फोन पर मुआवजा जारी होने का संदेश मिल चुका है लेकिन बैंक खातों में अब तक राशि जमा नहीं हुई। इस समस्या के समाधान की मांग के साथ किसान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिले थे। उस समय एक सप्ताह में भुगतान होने का आश्वासन मिला था लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी राशि जारी नहीं हुई। किसानों ने सरकार से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों को बराबर नहीं मिली राशि
जिला राजस्व विभाग की ओर से कई किसानों के खातों में 6,000 रुपये प्रति एकड़ तो कई किसानों के खातों में 2,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा जारी किया था लेकिन अभी भी जिले में हजारों किसान ऐसे जिनके खाते में एक रुपया भी नहीं आया है। ऐसे में जिले के कई किसान इस लाभ से अभी भी वंचित है।

मानसून के सीजन में मेरी पांच एकड़ की कपास की फसल बारिश के कारण पूरी तरह गल गई थी। पटवारी ने खराबा भी दर्ज किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उम्मीद जगी थी लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी मेरे खाते में एक रुपया खाते में नहीं आया है।
-दानाराम, किसान।

बारिश से नरमा की फसल में दो से तीन फीट तक जलभराव हो गया था। जिससे नरमा की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर मुआवजा जारी करने की अपील की थी लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
- राजेश कुमार, किसान।
-
पिछले साल नरमा की फसल बर्बाद होने का मुआवजा अभी तक जारी नहीं हो सका है। राजस्व विभाग को यह राशि जल्द जारी करनी चाहिए। ताकि किसानों को अगली फसल में इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, किसान।
:: किसानों के खातों में मुआवजा राशि आ रही है। जिन किसानों के खातों में राशि नहीं आई है वें बैंक में संपर्क करके खाते के बारे में अपडेटिड जानकारी लें।
- श्यामलाल, जिला राजस्व अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें