फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राशन डिपो पर इस बार गेहूं के साथ मिलेगा बाजरा

विज्ञापन
फतेहाबाद में राशन डिपो पर राशन लेते लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीपीएल परिवारों को इस माह से गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा। हालांकि, नवंबर में बाजरे का आवंटन किया जाना था, लेकिन पिछले माह सरकार के पास स्टॉक न होने के कारण इस माह बाजरा बांटा जाएगा। बाजरे का आवंटन जारी होने के कारण कई राशन डिपो पर बाजरा भेजा जाने लगा है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से गुलाबी व पीले कार्ड धारकों को मुफ्त मोटा अनाज बांटा जाता है। इसके तहत गुलाबी कार्ड धारकों को 30 किलो गेहूं और बीपीएल परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं दिया जाता है। वहीं 14 रुपये के हिसाब से एक किलो चीनी और चालीस रुपये में दो लीटर सरसों का तेल भी दिया जा रहा है।
सर्दियों के मौसम में सरकार इन लाभार्थी कार्डधारकों को गेहूं और बाजरा भी देती है। इस बार नवंबर में बाजरा बंटना था, लेकिन तक स्टाॅक कम होने कारण नवंबर में बाजरा नहीं बांटा गया। अब सरकार ने दिसंबर के राशन में बाजरे को जोड़ दिया है। कई राशन डिपो पर इसका वितरण भी शुरू हो गया है और लोगों को जल्द ही गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार परिवार पहचान पत्र को लगातार संशोधित कर रही है। इस कारण बीपीएल राशन कार्डों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फतेहाबाद में करीब 60,000 नए बीपीएल कार्ड बने हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर 1,64,759 हो गई है।

-
पिछले माह राशन डिपो पर बाजरे का आवंटन नहीं हुआ था। गेहूं में भी कटौती कर दी गई थी। इससे डिपो धारकों को परेशानी हुई थी। इस बार बाजरा आने से थोड़ी राहत मिलेगी और राशन बांटने में आसानी होगी।
- शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन, हरियाणा।

-
इस माह राशन डिपो पर गेहूं के साथ बाजरे का भी आवंटन कर दिया गया है। राशन डिपो पर बाजरे का वितरण शुरू कर दिया गया है। जल्द ही लोगों को गेहूं के साथ बाजरा भी मिलेगा।
विज्ञापन

- विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें