फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इस बार फतेहाबाद की जौ से मालामाल होंगे किसान

विज्ञापन
फतेहाबाद की अनाज मंडी में सुखाने के लिए बिछाई गई जौ की फसल।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद की जौ इन दिनों बीयर कंपनियों की पहली पसंद बनी हुई है। यही कारण है कि इस बार जहां जौ का रकबा बढ़ा है, वहीं जौ उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम भी मिल रहे हैं। किसानों को एमएसपी से 100 से 200 रुपये तक अधिक रेट मिला रहा है।
विज्ञापन

बीयर कंपनियों के रुझान के चलते इस बार फतेहाबाद में किसानों को जौ के रेट अच्छे रेट मिल रहे हैं। फतेहाबाद में पहले जौ की खेती अच्छी होती थी, लेकिन गेहूं व धान के बढ़ते रेटों को देखते हुए किसानों ने जौ की खेती से लगभग किनारा कर लिया था। पिछले साल एक बार फिर जौ के दामों में उछाल आया, क्योंकि कोरोना के दो साल के पीरियड में बीयर कंपनियों को जौ नहीं मिल पाया था। डिस्टलरीज में जौ की कमी थी, वहीं फतेहाबाद में भी जौ का रकबा कम था।
पिछले साल जौ मंडियों में कम आया, लेकिन इसके दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। बढ़ते रेटों को देखते हुए इस बार भी किसानों ने जौ की खेती की ओर अधिक ध्यान दिया है। फतेहाबाद के राजस्थान क्षेत्र से लगते गांवों में जौ की क्वालिटी अच्छी होती है। आढ़तियों के अनुसार यहां की जौ की क्वालिटी अच्छी होने के कारण बीयर कंपनियां फतेहाबाद से जौ अच्छे दामों पर खरीदती हैं। संवाद
विज्ञापन


129 हेक्टेयर से बढ़कर रकबा हुआ 652
फतेहाबाद में पिछले साल जौ की रकबा मात्र 129 हेक्टेयर तक ही सीमित था, लेकिन इस बार यह बढ़कर 652 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। इस बार जौ की पैदावार भी अच्छी हुई है और अनाज मंडी जौ से अटने लगी है। इस बार सरकार ने बढ़ाकर 1735 रुपये कर दिया है और अब तक 1560 क्विंटल जौ की खरीद हो चुकी है। किसानों को एमएसपी से 100 से 200 रुपये अधिक दाम मिल रहे हैं। फतेहाबाद अनाज मंडी में इस समय जौ 1850 से 1965 रुपये तक बिक रही है। ऐसे में किसानों को जौ की खेती से फायदा हो रहा है। ज्ञात रहे कि बीयर कंपनियों की डिमांड पर फतेहाबाद के पक्के आढ़ती जौ की खरीद करके बीयर कंपनियों तक पहुंचाते हैं।

चने पर भी एमएसपी 5320 रुपये प्रति क्विंटल
फतेहाबाद के भट्टूकलां अनाज मंडी में चने की खरीद होती है। इस समय खेतों में चना खड़ा है और उसकी निकलवाई नही हुई है। मंडी में अभी चना की आवक शुरू नहीं हुई है। हालांकि किसानों को इस बार चने के रेट अच्छे मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले साल चने का एमएसपी 4800 रुपये प्रति क्विंटल था।

कोट
फतेहाबाद की अनाज मंडी में जौ की आवक लगातार हो रही है। जौ के दाम किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। मंडी में जौ उत्पादक किसानों की खरीद निजी तौर पर खरीदी जा रही है। किसानों की जौ शुक्रवार को 1965 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से जौ खरीदा गया है। अब तक 1560 क्विंटल जौ की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


-विकास सेतिया, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें