फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 900 ग्राम अफीम सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव खजूरी जाटी के एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने 900 ग्राम अफीम के साथ शुक्रवार की देर शाम को काबू किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान पवन उर्फ पोनिया के रूप में हुई है। भूना थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को एएसआई रणवीर सिंह ने शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सोम शर्मा को मौके पर बुलाया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो आरोपी पवन उर्फ पोनिया से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से अफीम बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें