जिले में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ब्लैक फंगस से तीसरी मौत हो गई है। गांव सनियाना निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग की अग्रोहा मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की आंख, नाक में दर्द शुरू हुआ था और सूजन बढ़नी शुरू हो गई। इसके बाद सात दिन पहले फतेहाबाद के निजी अस्पताल से अग्रोहा रेफर कर दिया था। जिले में अब तक ब्लैक फंगस से तीन मौतें हो चुकी है।
वहीं जिले में बुधवार को ब्लैक फंगस के सात नए आशंकित केस मिले है। इसमें से एक की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कुल 23 आशंकित केस मिले है। इसमें से 16 की पुष्टि हो चुकी है। जिले के ब्लैक फंगस के 9 मरीज अग्रोहा मेडिकल तथा 10 अन्य अस्पतालों में दाखिल है।
जिले में ब्लैक फंगस से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। लोगों से अपील है कि अगर ऐसे कोई लक्षण दिखते हैं तो जांच करवा लें। नागरिक अस्पताल में इसकी शुरूआती जांच की जाती है।
- डॉ.जयप्रकाश, ईएनटी, नागरिक अस्पताल