कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्जवलित करते गणमान्य। संवाद
टोहाना। सर्व हिंदू जागरण समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मुख्य वक्ता के तौर पर प्रेम प्रकाश शास्त्री एवं अधिवक्ता सतपाल सिंगला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर से मुख्य वक्ता पूनम बहन, बहन वंदना और बहन कौशल्या ने की।
इस दौरान सतपाल सिंगला और प्रेम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि हमें स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए, परिवार को एकजुट करके रखना चाहिए। सप्ताह में एक बार परिवार के साथ मिलकर भोजन जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू सम्मेलन हिन्दू समाज को जगाने के लिए किए और एक करने के लिए संगठित करने के लिए किया जा रहे हैं।
यदि देश को सशक्त करना है मजबूत करना है तो सब समाज को एक होना पड़ेगा संगठित होना पड़ेगा तभी जाकर श्रेष्ठ समाज बनाकर सशक्त भारत बना सकते हैं। जात बिरादरी में न बंटकर सबको चिंतन करना पड़ेगा कि जो इस भारत भूमि पर जन्मा है वह हिंदू है हम सब हिन्दू एक हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं।
हमारी बिगड़ती संस्कृति पर ध्यान देकर उसे ठीक करना है, पहले के समय में अभिभावक सिखाते थे कि सुबह उठते ही परमात्मा का नाम लिया जाता था लेकिन अभी मोबाइल फोन को सबसे पहले देखते हैं। युवा वर्ग को गलत दिनचर्या से शारीरिक, धार्मिक और स्वास्थ्य का नुकसान हो रहा है। मंच संचालन सुमन पाहवा ने किया। इस अवसर पर खुशीराम, कुलवंत, लवीश, शिव कुमार, संजीव अरोड़ा, संजय, पार्षद सुभाष गर्ग, आदि मौजूद रहे।