फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुरा ले गए चोर

Fri, 02 Jan 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के पॉश इलाके कहे जाने वाले मॉडल टाउन एक घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर चोरी की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन निवासी मंगत राम ने बताया कि 31 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे वह अपनी बेटी के साथ पुराने मकान से सामान नए मकान ले गए थे। पुराने मकान को ताला लगा दिया था। एक जनवरी की रात करीब सात बजे अपनी पत्नी के साथ मकान में आया तो सामान बिखरा मिला। जांच की तो घर से काफी सामान गायब मिला।
मंगतराम के अनुसार घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोर तड़के करीब तीन बजे दीवार फांदकर घुसे और कैमरा ऊपर की तरफ कर दिया। इसके बाद चोर मकान से सोने की 2 जोड़ी कानों की बालियां, 7 ग्राम सोने की 2 अंगूठी, सोने की चेन, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, 20-25 चांदी के सिक्के, 2-3 चांदी के हार व टॉप्स, 2 गिलास चांदी के, 2 चम्मच चांदी की, 1 प्लेट चांदी की चोरी कर ले गए। इसके अलावा एक फाइल में रखे पुराने और नए नोट 7000 रुपये व करीब 1500 रुपये के सिक्के ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें