फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरों ने घर से चुराए नकदी व आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। शहर के वार्ड नंबर-1 स्थित एक घर से चोरों ने करीब चार तोले सोने के आभूषण व 5 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। मोहल्ला नाथोंवाला स्थित मकान मालिक अजय नाथ ने बताया कि वह घर को ताला लगाकर अपने पूरे परिवार के साथ राजस्थान स्थित बाबा रामदेवरा के दर्शनों के लिए गए हुए थे। उनके पीछे से यह घटना हुई है। रविवार रात को करीब पौने बारह बजे घर वापिस आए। जब मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्हें घर में चोरी का अंदेशा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। अजय नाथ ने बताया कि उनके घर से चोर करीब 4 तोले के सोने के आभूषण, एक एलईडी, एक लैपटॉप, एक मोबाइल व बर्तन सहित अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए हैं। घर में 5 हजार रुपये की नकदी भी चोर उठाकर ले गए हैं। चोरी किए गए गए सामान की कीमत करीब अढ़ाई से तीन लाख रुपये बनती है। रानियां थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें