फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर लौट रहे युवक पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिव चौक के पास घर जा रहे एक युवक पर तीन बदमाशों ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल के बट से वार किए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार निवासी चंडीगढि़या मोहल्ला ने बताया कि वह बीती 15 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे ऑटो मार्केट से बाइक ठीक करवाने के बाद घर जा रहा था। शिव चौक के पास विक्की बॉक्सर निवासी संजय कॉलोनी, मेस निवासी चत्तरगढ़पट्टी व एक अन्य युवक ने पीछे से हमला कर दिया। इसके कारण वह मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गया। अमित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बंदूक के बट से उसके मुंह और सिर पर कई वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया। आरोपी उसे जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके पश्चात उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें