फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर में घुसे चोर, आठ तोले सोने के जेवरात और नकदी चुराई

Tue, 16 Jul 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की ठाकर बस्ती में घर में घुसे चोर आठ तोले सोने के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। घटना के दौरान परिवार मेन गेट को ताला लगाकर गांव अयाल्की में गया हुआ था। पुलिस ने संदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ठाकर बस्ती निवासी संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे कमरों व मेन गेट को ताला लगाकर उसका परिवार अयाल्की गांव में गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे घर आए तो मेन गेट का कुंडा टूटा हुआ था और कमरों के भी ताले टूटे हुए मिले। कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी में से सोने का कड़ा, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, सोने के कंगन, जिनका वजन करीब 8 तोले था गायब मिले। इसके अलावा 83 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। चोर घर से इन्वर्टर बैटरी भी चुराकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें