फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर से सोने के जेवर व नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के डीएसपी रोड पर रामपुरा मोहल्ला में चोर घर में घुसकर सोने के जेवर व नकदी चुराकर ले गए। घटना के दौरान परिवार के लोग दिल्ली गए हुए थे। मामले की रामपुरा मोहल्ला निवासी टीटू ने शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टीटू सिंह ने बताया कि वह रामपुरा मोहल्ला में धर्मेंद्र काठपाल के घर किराए पर परिवार समेत रहा रहा है। 12 दिसंबर को पत्नी व बेटी के साथ ससुराल दिल्ली गया हुआ था। वीरवार को जब वापस लौटे तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था, जब अंदर गए तो दोनों कमरों व रसोई का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे करीब पांच तोले सोने के जेवर व छह हजार रुपये की नकदी गायब मिली। टिटू सिंह का कहना है कि चोर घर में घुसकर सोने के जेवर व नकदी चुराकर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें