फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन घरों में घुसा चोर, दो में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित नागरिक अस्पताल के रिटायर्ड एसएमओ के घर सहित तीन घरों में अज्ञात चोर ने प्रवेश किया। पूर्व एसएमओ के घर में चोर का प्रयास असफल रहा जबकि दूसरे घरों में घुसकर हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया है। सभी ने मिलकर शिकायत शहर पुलिस का दे दी है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में पूर्व एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि सुबह करीबन 2 से 3 बजे के बीच उनकी गली में एक चोर घुस आया जो पहले उनके घर के पार्क में गया और ऊपर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन कुछ समय बाद चला गया। उसके बाद चोर अजमेर सिंह के घर से उनकी माता के पर्स में से लगभग दस हजार की नगदी व चांदी के कड़े चुराकर ले गया जबकि कर्मवीर के घर से बच्ची का पर्स व अन्य सामान ले जाने लगा जिसे बरामदे में छोड़कर भाग गया है।
विज्ञापन


दुकान का ताला तोड़कर सामान व नकदी चोरी

टोहाना। रतिया रोड स्थित बिजली की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपये की कीमत का सामान व नकदी चुराकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में तिलक नगर निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी दुकान लोहट इलेक्ट्रिकल वर्क्स के नाम से है, वह रोजाना की तरह 28 जुलाई को रात करीब साढ़े 8 बजे दुकान को बंद करके घर गया था। जब वह अगले दिन सुबह आया तो पाया कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। उसने बताया कि अज्ञात चोर उसकी दुकान में घुसकर 4 पानी वाली मोटर, 5 सिलिंग पंखे व 1600 रुपये की नकदी चोरी कर ले गये हैं। उसने बताया कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें