टोहाना। शहर थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित चीनी मार्केट की एक दुकान में युवक में घुस कर तेजधार हथियार के बल पर 85 हजार की नकदी लूट ले गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है, पुलिस ने उमेश जैन के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में चीनी मार्केट के दुकानदार उमेश जैन ने बताया कि दोपहर को वह अपनी दुकान के बाहर माल लोड करवा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात युवक उसकी दुकान में जा घुसा और काउंटर के पीछे छिप गया जैसे ही वह दुकान के अंदर गया तो युवक को काउंटर के पीछे बैठे देखा जब दुकानदार ने उसे पकड़ा तो आरोपी ने जेब से तेजधार हथियार निकालकर मारने की धमकी दी, जिस पर उसे छोड़ दिया गया और युवक वहां से फरार हो गया। उमेश जैन ने बताया कि युवक के फरार होने के बाद जब उसने दुकान में रखा गल्ला संभाला तो वहां से 85 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। संवाद