फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: इस गर्मी बिजली कटाें से मिलेगी राहत, बदले जाएंगे पुराने ट्रांसफार्मर और जर्जर तार

विज्ञापन
फतेहाबाद के बिजली निगम का कार्यालय।
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस बार गर्मी में बिजली के कटाें से मिलेगी राहत मिलेगी, डिवीजन में पड़ने वाले सभी फीडरों व सब स्टेशनों सहित शहर में बिजली निगम की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से काम करवाए जाएंगे। इसके लिए बिजली निगम ने 28 करोड़ से अधिक के दो टेंडर लगाए हैं। एक टेंडर से फतेहाबाद डिवीजन से जुड़े फीडरों व दूसरे से सर्ब अर्बन क्षेत्र में आने वाले फीडरों पर काम होगा।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम को पहले से ध्यान में रखते हुए बिजली निगम ने फतेहाबाद में सभी फीडरों की मरम्मत के साथ-साथ पुरानी बिजली की तारों को बदलने, एलटी कंडक्टर बदलने, 11 केवी फीडरों का निर्माण करके व 11 फीडरों की मरम्मत करने के साथ-साथ रबड़युक्त तारों को लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया था। जिसके तहत फतेहाबाद, रतिया सिटी फीडर, रतिया सब अर्बन फीडर, फतेहाबाद, भट्टूकलां व बड़ोपल फीडरों पर कार्य होगा। निगम की ओर से इन फीडरों के अंतर्गत आने वाली बिजली की लाइनों की जांच की जाएगी। जहां फाल्ट है, उसे दूर किया जाएगा, जहां ट्रांसफार्मर पुराने हो गए हैं, उनको बदला जाएगा। साथ ही नए तार खरीदे जाएंगे और निगम की भंडारण क्षमता को बढ़ाया जाएगा। ट्रांसफार्मरों के बाद लगे खराब हो चुके एलटी कंडक्टर को बदला जाएगा। साथ ही शहर में गुजर खराब हो चुकी रबड़युक्त तारों को बदला जाएगा। मौजूदा खराब हो चुकी एलटी लाइनों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद के 11केवी फीडर का विस्तार भी किया जाएगा। संवाद

फतेहाबाद व रतिया फीडर के लिए लगाया सवा 14 करोड़ का टेंडर
फतेहाबाद के बिजली निगम की ओर से फतेहाबाद सिटी, रतिया सिटी फीडर व रतिया सर्ब अर्बन फीडर में मरम्मत व 11 केवी सब स्टेशन बनाने के लिए 14 करोड़ 24 लाख 98 हजार 989 रुपये का टेंडर लगाया है। इसके अलावा फतेहाबाद, भट्टूकलां व बड़ोपल फीडर पर मरम्मत कार्यों व नई लाइनें बिछाने के लिए 13 करोड़ 79 लाख 7843 रुपये का टेंडर लगाया है। यह टेंडर 21 फरवरी को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

कोट

फतेहाबाद डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी अर्बन व सब अर्बन बिजली स्टेशनों के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों में मरम्मत के कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर खुलने के बाद जो एजेंसी सामने आएगी, उसे काम सुपुर्द कर दिया जाएगा। संबंधित एजेंसी 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 21 फरवरी के टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


संदीप मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें