फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मंडियों में कल रहेगी हड़ताल, नहीं होगी फसलों की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस व वाटर कैनन द्वारा पानी छोड़ने के विरोध में जिला की फतेहाबाद, रतिया, टोहाना व भूना की अनाज मंडियों में 1 दिसंबर को सांकेतिक हड़ताल रहेगी। इस दौरान मंडियों में मुनीम, मजदूर काम करेंगे और ना ही फसलों की बोली होगी। अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भादू ने कहा कि किसानों के साथ सरकार अभद्र व्यवहार कर रही है। इतनी ठंड में उन पर पानी डाला जा रहा है और आंसूू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाह रहे हैं लेकिन देश व प्रदेश की सरकार उन्हें अपनी बात नहीं रखने दे रही। इसी के विरोध में मंडी के आढ़ती, किसान, मंडी के मजदूर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हैं। 1 दिसंबर को मंडियों बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें